क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:- 1. क्या यह बात सही है कि कटिहार जिला के अमदाबाद प्रखण्ड अन्तर्गत जंगलाटाल पंचायत में महानन्दा बाँध बगुलागढ़ यासीन ढाला से झोला पंचायत भवन होते हुए राधे-माधे, कैलाश राय के घर तक की सड़क बिल्कुल जर्जर है साथ ही यह आवागमन के लायक नहीं रह गयी है, यदि हाँ, तो सरकार इस सड़क को कबतक बनवाने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?