क्या मंत्री, लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि सीतामढ़ी जिला अंतर्गत बथनाहा प्रखण्ड में भू गर्भ जल स्तर में अधिक गिरावट आने से लोगों को पीने के पानी हेतु काफी कठिनाईयों का सामना करना पड़ता है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त प्रखण्ड में सर्वेक्षण कर पानी की उपलब्धता सुनिश्चित कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?