क्या मंत्री , उर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कीः-1. क्या यह बात सही है कि ग्राम-सैदनपुर, अनुमंडल-हिलसा, जिला- नालंदा में 33 के0भी0 ट्रांसमिशन लाईन को गलत तरीके से सरकारी जमीन उपब्ध् होने के बावजूद श्री महेश प्रसाद, पिता-स्व0 किशोरी राउत के ब्लॉट संख्या-257 एवं श्री गोपाल प्रसाद के प्लॉट संख्या-256 जो पश्चिमी बायपास के नजदीक सड़क के पूरब है, के अंदर पोल गाड़ दिया गया है जबकि रैयत के खेत के सामने सरकारी जमीन उपलब्ध् है यदि हाँ तो सरकार उपर्युक्त अंकित रैयत के जमीन से पोल हटाकर अन्यत्रा सरकारी जमीन पर पोल गाड़ने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?