क्या मंत्री ऊर्जा, विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :- 1. क्या यह बात सही है कि बक्सर जिले के ग्राम अतिमि एवं मसर्हियाँ में घनी आबादी के घरों के छतों के ऊपर बहुत नजदीक से गुजर रहे 11000 वोल्ट की हाई टेंशन तार की चपेट में आने से कई लोगों की दुर्घटना में मृत्यु हो गयी है तथा लगातार दुर्घटना की संभावना बनी हुई है यदि हाँ तो सरकार कब तक ग्राम अतिमि एवं मसर्हियाँ सहित अन्य घनी आबादी के घरों के ऊपर से 11000 वोल्ट की हाई टेंशन तार स्थानांतरित करने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?