क्या मंत्री , उर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1.क्या यह बात सही है कि बेगुसराय जिला में बरौनी विधुत डिवीज़न एवं बरौनी विधुत सब डिवीज़न भी है तथा तेघरा विधुत आपूर्ति प्रशाखा शहरी एवं ग्रामीण है,2. क्या यह बात सही है कि उक्त प्रशाखा विधुत सब डिवीज़न बरौनी में था, जिसकी दुरी 07 कि० मी० पड़ता है किन्तु तेघड़ा विधुत सबडिवीज़न को बछवाड़ा में 15 कि०मी० दूर जोड़ दिया गया है,3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार तेघड़ा विधुत आपूर्ति प्रशाखा को बरौनी सबडिवीज़न में जोड़ने का विचार रखती है या फिर तेघड़ा में विधुत सबडिवीज़न बनाने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों?