क्या मंत्री उर्जा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:- 1.क्या यह बात सही है कि पश्चिमी चंपारण जिलान्तर्गत रामनगर प्रखंड में सपही ग्राम में पोखरा के पास अवस्थित विद्युत विभाग द्वारा अधिष्ठापित 25 KVA का ट्रांफॉर्मर विगत 8 माह से जला रहने के कारण सरेह के किसानों के सैकड़ों बीघा ज़मीन पर पटवन कार्य नही हो पा रहा है; यदि हाँ तो सरकार कब तक जले हुए ट्रांसफार्मर को बदलने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?