क्या मंत्राी, उर्जा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि बिहार विद्युत विनियामक आयोग द्वारा राज्य में किसानों को पटवन कार्य हेतु प्रति यूनिट 6.74 पैसे की दर निर्धरित किया गया है2. क्या यह बात सही है कि राज्य सरकार द्वारा कृषकों को अनुदान के रूप में 6.19 पैसे दिया जाता है, जिस के प्राप्ति के उपरांत 55 पैसे/यूनिट कृषकों को भुगतान किया जाता है, किन्तु सुविधा एप्प की जानकारी के आभाव में कृषक सुविधा से वंचित है;3. यदि उपर्युक्त खंडों का उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त योजना का व्यापक स्तर पर राज्य में प्रसार प्रचार करते हुये प्रत्येक पंचायत मुख्यालय पर कैंप लगाकर किसानों को सुविधा ऐप से जोड़ते हुए विद्युत अनुदान देने का विचार रखती है, हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों?