क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करें कि 1. क्या यह बात सही है कि मुंगेर जिला की बरियारपुर प्रखंड के करहरिया दक्षिणी पंचायत में खड़िया दुर्गा स्थान से नदी पार पश्चिम टोला खड़िया काली स्थान तक ईट शोलिंग वाला रास्ता टूट जाने के कारण वहां के लोगों को आने-जाने में काफी परेशानी हो रही है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त वर्णित सड़क का निर्माण कबतक करने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?