क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि भोजपुर जिलान्तर्गत पीरो नगर परिषद् क्षेत्र में पक्के दुकान नहीं रहने के कारण फल, मीट, मछली आदि की बिक्री सड़क के किनारे खुले तौर पर की जाती है जिससे आम नागरिकों को दूषित भोज्य पदार्थ क्रय करना मजबूरी हो गया है, यदि हाँ, तो सरकार कब तक पीरो नगर परिषद् क्षेत्र में पक्के दुकान का निर्माण कराना चाहती है, नहीं तो क्यों?