क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि गया जिला के शेरघाटी प्रखण्ड अन्तर्गत शेरघाटी नगर परिषद् में टेम्पो/इ-रिक्शा स्टैण्ड नहीं रहने के कारण उक्त वाहनों का पड़ाव यक्ष-तक्ष होने से प्रायः जाम की समस्या बनी रहती है, जिससे आमजनों को आवागमन में कठिनाई होती है, यदि हाँ, तो सरकार कबतक नगर परिषद् शेरघाटी में टेम्पो/ई-रिक्शा स्टैण्ड का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यो?