Back to Legislative Questions Repository
Q.No 35Starred Question Listed

विद्यालय भवन का निर्माण

श्रीमती मंजु अग्रवाल (226) (शेरघाटी) शिक्षा 26 नवम्बर, 2024 · त्रयोदश सत्र
Question

क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:- 1. क्या यह बात सही है कि गया जिला के शेरघाटी प्रखण्ड के श्रीरामपुर पंचायत अंतर्गत मध्य विद्यालय बन्दोहरी में केवल 2 ही वर्ग कक्ष हैं, जिसमें कक्षा एक से कक्षा आठ तक के विद्यार्थिओं का पठन-पाठन का कार्य किया जाता है, 2. क्या यह बात सही है कि वर्ष 2006-07 में विद्यालय के भवन निर्माण हेतु राज्य सरकार द्वारा राशि निर्गत करने के बावजूद अतिरिक्त चार वर्ग कक्ष का केवल ढलाई लेवल तक का कार्य कर अपूर्ण छोड़ दिया गया है और तत्कालीन प्राचार्य के निधन के पश्चात 3,01,312/- रू0 की राशि विभागीय आदेशानुसार दिनांक 24.06.2021 को BEP SAMGRA SHIKSHA GC CAPITAL HEAD, GAYA को वापस कर दिया गया है | 3. यदि उपर्युक्त खंडों का उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार कबतक उक्त विद्यालय के अधूरे भवन को पूर्ण करवाने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?

Metadata
Session
त्रयोदश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
26 नवम्बर, 2024
Member
श्रीमती मंजु अग्रवाल (226) (शेरघाटी)
Department
शिक्षा
Ministry
शिक्षा
MLA Profile
Manju Agrawal (226)
Manju Agrawal (226)
First-Time Elected
Party
Rashtriya Janata Dal
Constituency
Sherghati-Gaya (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
02 Feb 1972