Back to Legislative Questions Repository
Q.No 476Starred Question Listed

विचार रखना

श्रीमती मंजु अग्रवाल (226) (शेरघाटी) नगर विकास एवं आवास 28 नवम्बर, 2024 · त्रयोदश सत्र
Question

क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-(1) क्या यह बात सही है कि गया जिलान्तर्गत नगर पंचायत डोभी राजकीय बॉर्डर और व्यापार के दृष्टिकोण से काफी भीड़-भाड वाला शहर है, परन्तु उक्त शहर में वाहन पडाव की व्यवस्था नहीं रहने से यत्र-तत्र सड़क किनारे वाहनों का पडाव रहता है, जिससे हमेशा जाम की स्थिति बनी रहती है |(2)क्या यह बात सही है कि नगर पंचायत डोभी प्रमुख बाजार होने के कारण आस-पास के ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली खासकर महिलाओं को शौचालय के अभाव में काफी गंभीर समस्या का सामना करना पड़ता है साथ ही साथ चतरा मोड़ पर हाई मास्क लाइट की व्यवस्था नहीं रहने से पुरा इलाका अंधकारमय हो जाता है |(3) यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार कबतक उक्त स्थान पर वाहन पडाव, सार्वजानिक शौचालय एवं हाई मास्क लाइट लगवाने का विचार करती है, नहीं तो क्यों ?

Metadata
Session
त्रयोदश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
28 नवम्बर, 2024
Member
श्रीमती मंजु अग्रवाल (226) (शेरघाटी)
Department
नगर विकास एवं आवास
Ministry
नगर विकास एवं आवास
MLA Profile
Manju Agrawal (226)
Manju Agrawal (226)
First-Time Elected
Party
Rashtriya Janata Dal
Constituency
Sherghati-Gaya (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
02 Feb 1972