क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि जमुई जिलान्तर्गत झाझा नगर परिषद् के चरघरा मौजा स्थित ‘सम्राट अशोक टाऊन हॉल’ का निर्माण कार्य वित्तीय वर्ष 2022-23 में शुरू किया गया था, जो अबतक पूर्ण नहीं हो पाया है, जिसके कारण उक्त नगर परिषद् में सांस्कृति, वैवाहिक सहित अन्य कार्यक्रम आयोजित करने में आमजनों को कठिनाई हो रही है, यदि हाँ तो सरकार कबतक उक्त ‘सम्राट अशोक टाऊन हॉल’ का निर्माण कार्य पूर्ण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?