क्या मंत्री, पंचायती राज विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:- 1. क्या यह बात सही है कि जमुई जिलान्तर्गत लक्ष्मीपुर प्रखंड स्थित पिंडरौन पंचायत में पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य वितीय वर्ष 2017-18 में शुरू किया गया है; 2. क्या यह बात सही है कि उक्त पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य शुरू हुए 7 वर्ष बीत जाने के बावजूद भी उक्त स्थान पर पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य बिना पूर्ण कराये ही निर्माण हेतु एक वर्ष पूर्व राशि की निकासी कर ली गयी है; 3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार उक्त पंचायत सरकार भवन का निर्माण कार्य में विलम्ब करने एवं पूर्ण कराये बिना ही राशि का भुगतान कराने वाले दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने के साथ ही उक्त भवन का निर्माण कार्य कबतक पूर्ण कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?