Back to Legislative Questions Repository
Q.No 647Starred Question Listed

पर्यटक होटल बनाना

श्री दामोदर रावत (242) (झाझा ) पर्यटन 29 नवम्बर, 2024 · त्रयोदश सत्र
Question

क्या मंत्री, पर्यटन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- 1. क्या यह बात सही है कि वर्ष 2021 में बिहार का पहला पक्षी महोत्सव जमुई जिला स्थित झाझा नागी पक्षी अभयारण्य में आयोजित किया गया था; 2. क्या यह बात सही है कि वर्ष 2024 में इसे अंतर्राष्ट्रीय जलीय जीवन पर्यावरण संरक्षण हित को देखते हुए रामसर साईट घोषित किया गया है; 3. क्या यह बात सही है उक्त स्थल पर पक्षियों के कलरव को देखने के लिए बिहार के अलावे अन्य राज्यों के पर्यटकों की भी संख्या लगातार बढ़ रही है; 4. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार आगन्तुक पर्यटकों की सुविधा के लिए उक्त स्थान पर होटल बनाने का विचार रखती है, हाॅ तो कब तक, नहीं तो क्यों ?

Metadata
Session
त्रयोदश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
29 नवम्बर, 2024
Member
श्री दामोदर रावत (242) (झाझा )
Department
पर्यटन
Ministry
पर्यटन
MLA Profile
DAMODAR RAWAT (242)
DAMODAR RAWAT (242)
Party
Janata Dal (United)
Constituency
Jhajha-Jamui (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
16 May 1959
Address
Village- Patsanda, PO or PS- Gidhaur, District- Jamui