क्या मंत्री,नगर विकास एवं आवास विभाग,यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1.क्या यह बात सही है कि मधेपुरा जिला अंतर्गत नगर परिषद उदाकिशुनगंज के तत्कालीन कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा वित्तीय वर्ष 2023-24 में निविदा प्रक्रिया का अनुपालन किये बिना योजनाओं के चयन में अनियमितता एवं क्रियान्वित योजनाओं का बिना भौतिक सत्यापन के ही राशि भुगतान कर वित्तीय अनियमितता किया गया है;2.क्या यह बात सही है कि जिलाधिकारी,मधेपुरा द्वारा उक्त पदाधिकारी के विरूद्ध प्राप्त परिवाद की जांच 4-सदस्यीय कमिटी बनाकर करायी गयी,जिसमें विभाग के पत्रांक-5088, दिनांक-04.08.2016 की कंडिया 3, 4 एवं संकल्प ज्ञापांक 3557 दिनांक-20.11.2014 की कंडिका-05 का स्पष्ट उल्लंघन पाये जाने पर उक्त पदाधिकारी के विरूद्ध कठोरतम अनुशासनिक कार्रवाई की अनुशंसा जिलाधिकारी ने पत्रांक 292-2, दिनांक-02.03.2024 द्वारा विभाग को की है,जो अबतक लंबित है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है,तो सरकार अनियमितता करनेवाले उक्त पदाधिकारी पर कबतक कार्रवाई करने का विचार रखती है,नहीं, तो क्यों ?