क्या मंत्री, पंचायती राज विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- 1. क्या यह बात सही है कि पटना जिलान्तर्गत बिक्रम विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत नौबतपुर प्रखण्ड स्थित ग्राम कचहरी के पद पर नियुक्त ग्राम सचिवों को 22 महीनों का बकाया वेतन हेतु प्रखण्ड विकास पदाधिकारी, नौबतपुर के पत्रांक 272, दिनांक – 15/03/2022 तथा पत्रांक – 432, दिनांक – 05/08/2022 के द्वारा जिला पंचायती राज पदाधिकारी, पटना को पत्र देने के बाद भी अभीतक बकाया वेतन का भुगतान नहीं किये जाने का क्या औचित्य है?