क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-क्या यह बात सही है कि उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय +2, बिन्दौल, प्रखंड–बिहटा, जिला–पटना (UDISE Code: 10280500805) में लगभग 400 छात्र-छात्राएँ नामांकित हैं, जबकि विद्यालय भवन में मात्र 4 कमरे उपलब्ध हैं, जिनमें कार्यालय, स्मार्ट क्लास एवं अन्य प्रशासनिक कार्य भी संचालित होते हैं, यदि हाँ, तो सरकार कबतक उक्त विद्यालय में अतिरिक्त भवन, वर्गकक्ष एवं अन्य आधारभूत संरचनाओं के निर्माण हेतु स्वीकृति प्रदान करना चाहती है, नही तो क्यों ?