क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :- 1. क्या यह बात सही है कि राज्य सरकार द्वारा मुख्यमंत्री सड़क सम्पर्क योजना के तहत ग्रामों को मुख्य सड़क से जोड़ने का प्रावधान है, परन्तु पटना जिला के बिक्रम विधानसभा क्षेत्रान्तर्गत नौबतपुर प्रखण्ड स्थित अदला हाई स्कूल से कहारीचक सूर्य मंदिर तक समपर्क सड़क का निर्माण नहीं होने से स्थानीय ग्रामीणों को आवागमन में कठिनाई हो रही है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त वर्णित समपर्क सड़क का निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों ?