क्या मंत्री, आपदा प्रबंधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि पटना जिलान्तर्गत बिक्रम प्रखंड स्थित पंचायत-आराप, ग्राम – नारायणपुर के अविलाख वर्मा, पिता–श्री कड्डी महतो की मृत्यु दिनांक– 24/08/2025 को सर्प के काटने से एवं प्रखंड-बिक्रम, पंचायत – बेरर, ग्राम– एकबालगंज निसर्पुरा वार्ड नo – 3 के हीरालाल राम, पिता – स्वर्गीय रूपचंद राम की मृत्यु दिनांक–01/09/2024 को सोन नदी में डूबने के कारण हो गया था, जिसका सत्यापन अंचलाधिकारी एवं चिकित्सक द्वारा किये जाने के बावजूद आजतक आश्रित परिवारों को मुआवजा राशि का भुगतान नहीं किया गया है, यदि हाँ, तो सरकार कबतक मृतक के आश्रितों को मुआवजा राशि का भुगतान करनें का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?