क्या मंत्री, नगर विकास एवं आवास विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि पूर्णियाँ जिलान्तर्गत बनमनखी प्रखंड के रामनगर फरसाही पंचायत को जानकीनगर नगर पंचायत में सम्मिलित किये जाने के पश्चात रामनगर फरसाही में चार वर्ष पूर्व से अर्धनिर्मित पंचायत सरकार भवन अस्तित्व विहीन हो चुका है,यदि हाँ तो सरकार कबतक जानकीनगर नगर पंचायत के रामनगर फरसाही में अर्धनिर्मित पंचायत सरकार भवन को सुसज्जित कर सामुदायिक भवन/कन्वेंशन सेंटर बनाने का विचार रखती है, यदि हाँ तो कबतक, नहीं तो क्यों ?