Back to Legislative Questions Repository
Q.No 584Starred Question Listed

डाॅक्टरों का पदस्थापन

श्री कृष्ण कुमार ऋषि (59) (बनमनखी) स्वास्थ्य 29 नवम्बर, 2024 · त्रयोदश सत्र
Question

क्या मंत्री, स्वास्थ्य विभाग, यह बतलाने की कृपा कि कृपा करेंगे कि- 1. क्या यह बात सही है कि पूर्णियाॅ जिलान्तर्गत बनमनखी अनुमण्डल के अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, जानकीनगर के पास पर्याप्त जमीन उपलब्ध रहने के बावजूद दो कमरों में संचालन किया जा रहा है; 2. क्या यह बात सही है कि अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, जानकीनगर चार जिलों के सीमा पर अवस्थित है, जिसमें एक नगर पंचायत एवं ग्यारह पंचायतों के लगभग 50 हजार की आबादी उक्त अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र पर निर्भर है, परन्तु सुविधा के आभाव में स्थानीय लोगों को प्राथमिक उपचार के लिये भी 15-20 किलोमीटर दूर जाकर अपना ईलाज कराना पड़ता है; 3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार कब तकअतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र, जानकीनगर में भवन निर्माण, आधुनिक सुविधायुक्त आउटडोर का संचालन एवं कम से कम 5 (पाॅच) डाॅक्टरों का पदस्थापन करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?

Metadata
Session
त्रयोदश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
29 नवम्बर, 2024
Member
श्री कृष्ण कुमार ऋषि (59) (बनमनखी)
Department
स्वास्थ्य
Ministry
स्वास्थ्य
MLA Profile
KRISHNA KUMAR RISHI (59)
KRISHNA KUMAR RISHI (59)
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Banmankhi-Purnia (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
02 May 1975
Address
Rashad Post- Rashad Police Station- Banmankhi District- Purnia