क्या मंत्री, उद्योग विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि पूर्णिया जिलान्तर्गत बनमनखी में बियाडा की 118.55 (एक सौ अठारह दशमलव पचपन) एकड़ जमीन खाली है, जिसकी घेराबंदी बियाडा के द्वारा करायी गयी है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त बियाडा की जमीन पर पफूड प्रोसेसिंग यूनिट लगने से स्थानीय मक्का आलू एवं मखाना किसानों को आर्थिक लाभ मिलेगा, वहीं युवाओं के लिये रोजगार का भी सृजन होगा;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार किसानों एवं युवाओं के हित में रोजगार सृजन के लिये उक्त बियाडा की जमीन पर मक्का एवं आलू उद्योग लगाने का विचार रखती है, हॉ तो कबतक, नहीं तो क्यों?