क्या मंत्री, उद्योग विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि राज्य में नए उद्योग लगाने के लिए 688 निवेशकों को निवेश के लिए प्रथम क्लियरेंश मिल चुका है;2. क्या यह बात सही है कि उक्त निवेश के लिए निवेशकों को लगभग 5600 एकड़ भूमि की आवश्यकता है, जबकि उद्योग विभाग के पास लैंड बैंक में मात्र 1500 एकड़ भूमि ही उपलब्ध है;3. क्या यह बात सही है कि 1500 एकड़ भूमि में 10 से 12 एकड़ क्षेत्रफल वाले प्लॉट ही उपलब्ध हैं, जबकि बड़े निवेश के लिए 40 से 80 एकड़ वाले प्लॉट की आवश्यकता है;4. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो सरकार कबतक बड़े उद्योगों के लिए बड़े प्लॉट उपलब्ध कराने का वैकल्पिक उपाय का विचार रखती है, नही तो क्यों ?