स्थानीय हिंदी दैनिक समाचार पत्र दिनांक 01.03.2025 के अंक में छपी खबर के शीर्षक ‘‘राज्य में 46811 फैक्ट्रियां बंद’’ के आलोक में क्या मंत्री, उद्योग विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1. क्या यह बात सही है कि राज्य में 2,53,334 फैक्ट्रियाँ स्थापित हैं, जिनमें से 46811 रुग्ण होने के कारण बंद है;2. क्या यह बात सही है कि राज्य में रूग्ण बंद फैक्ट्रियों को सरकार द्वारा वित्तीय सहायता की आवश्यकता है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं, तो क्या सरकार राज्य में रूग्ण फैक्ट्रियों की जाँच कराकर उन्हें वित्तीय सहायता देने का विचार रखती है, हाँ, तो कबतक, नहीं तो क्यों?