क्या मंत्री, उद्योग विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे किः-1.क्या यह बात सही है कि कटिहार जिला में मुख्यमंत्राी युवा उद्यमी योजना अंतर्गत वित्तीय वर्ष 2021-22 में कुल 394 लाभूकों को 27 करोड़ 74 लाख रूपये राशि ऋण एवं अनुदान के रूप में भुगतान की गयी है;2. क्या यह बात सही है कि अभी तक 131 स्वीकृत लाभुको को तृतीय किश्त का भुगतान नहीं किया गया है, जिससे लाभुकों को उद्योग संचालन में कठिनाई हो रही है,3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं तो सरकार कब तक तृतीय किश्त 2 लाख रूपये की राशि लाभुकों को भुगतान करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?