Back to Legislative Questions Repository
Q.No 106Starred Question Listed

घाटो की संख्या बढाने हेतु

श्री तारकिशोर प्रसाद (63) (कटिहार) परिवहन 04 मार्च, 2025 · चतुर्दश सत्र
Question

क्या मंत्री, परिवहन विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि महानंदा, गंगा, कोसी और वरंडी नदी से घिरे कटिहार जिला  में नाव के परिचालन हेतु मानक के अनुरूप पर्याप्त सरकारी घाटों के अभाव में बडी संख्या में लोग उक्त नदियेां के किनारे अवस्थित दर्जनों अवैध घाटों से यातायात करते हैं, जिससे जान-माल का खतरा बना रहता है;2. क्या यह बात सही है कि 19 जनवरी 2025 को उक्त जिले के अमदाबाद प्रखंड के मेघू टोला अवस्थित अवैध घाट से परिचालित नाव के गंगा नदी में डूबने से कई लोग काल-कवलित हो गये;3.   यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक हैं  तो क्या सरकार  उक्त  नदियोंं के किनारे  सरकारी घाटों की संख्या बढ़ाने एवं  अवैध घाटों के परिचालकों पर कार्रवाई करने का विचार  रखती है,हाँ तो कब तक, नहीं तो क्यों?

Metadata
Session
चतुर्दश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
04 मार्च, 2025
Member
श्री तारकिशोर प्रसाद (63) (कटिहार)
Department
परिवहन
Ministry
परिवहन
MLA Profile
TARKISHORE PRASAD (63)
TARKISHORE PRASAD (63)
Party
Bharatiya Janata Party
Constituency
Katihar - Katihar (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
05 Jan 1956
Address
G.B. Niketan, Mirchaibadi Chowk, Post-Katihar, District-Katihar, Pin-854105