क्या मंत्री, श्रम संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि- क्या यह बात सही है कि कटिहार जिलान्तर्गत कटिहार विधान सभा क्षेत्र के कटिहार सदर एवं हसनगंज प्रखंड में श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी की नियुक्ति नहीं रहने के कारण विभागीय कार्यक्रमों का कार्यान्वयन नहीं हो पा रहा है यदि हाँ तो सरकार उक्त प्रखण्डों में कबतक श्रम प्रवर्तन पदाधिकारी की नियुक्ति का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?