क्या मंत्री, श्रम संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि औरंगाबाद जिला मुख्यालय में दिहाड़ी श्रमिकों के लिए कहीं भी शेड की व्यवस्था नहीं है, यदि हाँ, तो सरकार दिहाड़ी श्रमिकों के लिए कब तक स्थायी मुलभूत सुविधाओं से युक्त शेड निर्माण कराने का विचार रखती है , नहीं तो क्यों?