क्या मंत्री, शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:- क्या यह बात सही है कि औरंगाबाद जिला के कुटुम्बा विधानसभा अन्तर्गत प्रखंड कुटुम्बा के महाराजगंज स्थित मनिकराज प्राथमिक विद्यालय में नेता जी सुभाष चन्द्र बोस आवासीय विद्यालय का संचालन हो रहा है, जिसका अपना भवन नही है, यदि हाँ तो सरकार उक्त आवासीय विद्यालय का अपना भवन बनवाने का विचार रखती है, हाँ तो कब तक नहीं तो क्यों ?