क्या मंत्री लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि1. क्या यह बात सही है कि औरंगाबाद जिला के कुटुम्बा विधानसभा क्षेत्र अन्तर्गत प्रखंड कुटुम्बा के ग्राम सिघना भूईंया टोला तथा ग्राम इरियप भूईंया टोला के बन्द पड़े चापाकलों को चालू कराने हेतु विभाग को छः माह पूर्व प्रश्नकर्ता सदस्य द्वारा अवगत कराने बाद भी चापाकल को चालू नहीं किया गया है ,यदि हाँ तो सरकार इसकी जाँच कराकर दोषी पर कार्रवाई करते हुए चापाकल को चालू कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?