क्या मंत्री, श्रम संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिलान्तर्गत पीरपैंती प्रखंड में आई0टी0आई कॉलेज नहीं है;2. क्या यह बात सही है कि आई0टी0आई कॉलेज नहीं रहने के कारण छात्र/छात्राओं को शिक्षा ग्रहण करने हेतु 40 किलोमीटर की दूरी तय कर भागलपुर जाना पड़ता है तथा अनेकों छात्र-छात्राएं बीच में ही पढ़ाई छोड़ देते है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो क्या सरकार उक्त प्रखंड में आई0टी0आई0 कॉलेज खोलने का विचार रखती है, नही, तो क्यों?