क्या मंत्री, श्रम संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि क्या यह बात सही है कि पूर्णियाँ जिला अंतर्गत प्रखंड अमौर एवं बैसा में आई०टी०आई० कॉलेज की स्थापना नहीं होने के कारण यहाँ के छात्र-छात्राएँ व्यवसायिक कोर्स (Professional Course) का लाभ नहीं ले पा रहे है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त प्रखंडों में कबतक आई०टी०आई० कॉलेज की स्थापना करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?