क्या मंत्री, सहकारिता विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि-1. क्या यह बात सही है कि भागलपुर जिलान्तर्गत पीरपैंती प्रखंड में सब्जी के पूर्ति संग्रहण हेतु एक भी कोल्ड स्टोरेज नहीं है, जिस कारण कृषक अपने सब्जी भंडार हेतु दूसरे कोल्ड स्टोरेज में दूरी के कारण जाने में असमर्थ हो जाते हैं,यदि हाँ, तो सरकार पीरपैंती प्रखण्ड अन्तर्गत ग्राम बाराहाट में कबतक कोल्ड स्टोरेज का निर्माण करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?