क्या मंत्री, सहकारिता विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि मधुबनी जिला के मधवापुर प्रखंड के उत्तरा पंचायत के पैक्स अध्यक्ष द्वारा कार्यकारिणी समिति की बैठक जब भी पूर्व में बुलाई गयी है उसमें कार्यकारिणी के सभी सदस्य उपस्थित हुए है, परन्तु प्रबंधक श्री जयनाथ झा किसी भी बैठक में उपस्थित नहीं हुए है, जिस कारण बैठक में लिए गए निर्णयों को कार्यान्वित करने में परेशानी हो रही है, यदि हाँ तो सरकार उत्तरा पंचायत के पैक्स प्रबंधक को कार्यकारिणी बैठक में उपस्थित होने का निर्देश देने एवं बैठक में उपस्थित नहीं होने पर प्रबंधक पर कार्रवाई करने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?