क्या मंत्री, सहकारिता विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि :-1. क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला के तेतरिया प्रखंड अंतर्गत सेमराहा पैक्स के तत्कालीन अध्यक्ष एवं प्रबंधक पर कार्रवाई हेतु निबंधक सहयोग समिति बिहार पटना के पत्रांक 9884 दिनांक 12 दिसंबर 2024 एवं बिहार राज्य निर्वाचन प्राधिकार के पत्रांक 1854 दिनांक 20 दिसंबर 2024 के द्वारा सेमराहा पैक्स अध्यक्ष एवं प्रबंधक पर कार्रवाई हेतु जिला सहकारिता पदाधिकारी मोतिहारी को निदेशित किया गया फिर भी कार्रवाई नहीं की गयी है, यदि हाँ तो सरकार सेमराहा पैक्स के तत्कालीन अध्यक्ष एवं प्रबंधक पर कार्रवाई करने का विचार रखती है नहीं, तो क्यों?