क्या मंत्री शिक्षा विभाग यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि बिहार के 641 वित्तरहित माध्यमिक विद्यालयों का कोड विनियमावली 2011 के आधार पर बिहार विद्यालय परीक्षा समिति पटना के द्वारा निलंबित कर दिया गया है ;2. क्या यह बात सही है कि विद्यालयों का कोड निलंबित होने से वर्ग -9 में नामांकित विद्यार्थियों का वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2026 के लिए पंजीयन बाधित है, जिससे उन विद्यार्थियों का भविष्य अंधकार में पड़ गया है;3.यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त विद्यालयों का कोड निलंबन मुक्त करने का विचार रखती है ,हां तो कबतक, नहीं ,तो क्यों?