क्या मंत्री, ग्रामीण कार्य विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला के मेहसी प्रखंड अंतर्गत मंगड़ाही चकलहुरन रोड में बिजुल दास के घर से कोठिया हरिराम जानेवाली नहर किनारे वाली सड़क कच्ची है जिससे आम जनों को आवागमन में असुविधा होती है, यदि हाँ, तो सरकार उक्त सड़क के पक्कीकरण निर्माण कबतक कराने का विचार रखती है , नहीं ,तो क्यों?