क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि: 1. क्या यह बात सही है कि पूर्वी चंपारण जिला के तेतरिया प्रखंड अंतर्गत कोठिया पंचायत के भगवानपुर में सरकारी विद्यालय नहीं होने से इस गाँव के बच्चों को प्रारंभिक शिक्षा के लिए 3 से 4 कि०मी० दूर घेघवा और सिरौली जाना पड़ता है; 2. क्या यह बात सही है कि उक्त गांव में पर्याप्त सरकारी जमीन भी उपलब्ध है जिस पर विद्यालय का निर्माण कराया जा सकता है; 3. यदि उपर्युक्त खंडों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार उक्त गांव में नवसृजित प्राथमिक विद्यालय खोलने का विचार रखती है, हां तो कब तक, नहीं, तो क्यों?