क्या मंत्री, सामान्य प्रशासन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि बिहार में सभी जिलों में ग्राम पंचायत, प्रखंड से थाना जिला एवं सचिवालय तक में सभी विभागों में कार्यपालक सहायक विगत 14 वर्षों से सफलतापूर्वक सरकारी कार्यों का निर्वहन कर रहे हैं,2. क्या यह बात सही है कि बिहार में 2006 से 2022 तक नियोजित शिक्षकों की नियुक्ति मुखिया, पंचायत सचिव, प्रखंड प्रमुख, प्रखंड विकास पदाधिकारी स्तर से नियुक्ति किया गया जिसे वेतनमान 5200-20200 एवं ग्रेड पे 2400 का लाभ दिया जा रहा है;3. क्या बात सही है कि बिहार सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग के अधीन उक्त के आधार पर निकाले गए विज्ञापन के आलोक में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में कमेटी बनाकर लिखित परीक्षा, टाइपिंग टेस्ट एवं साक्षात्कार में पास अभ्यर्थियों की मेधा सूची बनाकर जिलाधिकारी के द्वारा बिहार के समस्त कार्यपालक सहायकों को नियुक्त किया गया है लेकिन उन्हें नियमितीकरण एवं वेतनमान नहीं दिया जा रहा है;4. यदि उपर्युक्त खंडों का उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार कब तक उक्त कार्यपालक सहायकों को नियोजित शिक्षकों के तर्ज पर वेतनमान 5200-20200 एवं ग्रेड पे 2400 का लाभ देने का विचार रखती है ,हां तो कबतक, नहीं ,तो क्यों?