Back to Legislative Questions Repository
Q.No 2002Starred Question Listed

सूचना आयोग की रिपोर्ट

श्री संदीप सौरभ (190) (पालीगंज ) सामान्य प्रशासन 24 मार्च, 2025 · चतुर्दश सत्र
Question

क्या मंत्री, सामान्य प्रशासन विभाग, यह बताने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह सही है कि सूचना का अधिकार (RTI) अधिनियम, 2005 की धारा 25(1) के तहत राज्य सूचना आयोग प्रत्येक वर्ष इस अधिनियम के प्रावधानों के कार्यान्वयन से संबंधित रिपोर्ट तैयार कर उसकी एक प्रति सरकार को प्रस्तुत करता है;2. क्या यह सही है कि RTI अधिनियम की धारा 25(2) के तहत प्रत्येक विभाग द्वारा प्रतिवर्ष एक रिपोर्ट तैयार कर राज्य सूचना आयोग को उपलब्ध कराई जाती है;3. क्या यह सही है कि सरकार RTI अधिनियम की धारा 25(4) के तहत राज्य सूचना आयोग की रिपोर्ट की एक प्रति प्रतिवर्ष विधायिका को प्रस्तुत करने के लिए बाध्य है;4. यदि उपरोक्त प्रश्नों का उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार पिछले पाँच वर्षों की विभागवार रिपोर्ट एवं आयोग की वार्षिक रिपोर्ट को सार्वजनिक करने तथा उसकी एक प्रति उपलब्ध कराने का विचार रखती है? नहीं, तो क्यों?

Metadata
Session
चतुर्दश सत्र
Assembly
Assembly 17
Date
24 मार्च, 2025
Member
श्री संदीप सौरभ (190) (पालीगंज )
Department
सामान्य प्रशासन
Ministry
सामान्य प्रशासन
MLA Profile
SANDEEP SAURAV (190)
SANDEEP SAURAV (190)
First-Time Elected
Party
Communist Party of India (Marxist-Leninist) (Liberation)
Constituency
Paliganj - Patna (Bihar)
Assembly
17th Assembly
Date of Birth
27 May 1987
Address
Village- Molanipur, Post Office- Sadikpur, Police Station- Maner