क्या मंत्री, सामान्य प्रशासन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें कि :-क्या यह बात सही है कि राज्य में विगत 2 वर्षों में लोकायुक्त का पद रिक्त है, जिसके कारण राज्य के पदाधिकारी एवं कर्मचारीगण के सुनिश्चित वृद्धि उन्नयन प्रथम एवं द्वितीय कालबद्ध प्रोन्नति, वेतन, पेंशन सहित दर्जनों मामले लंबित है, यदि हाँ, तो सरकार लोकायुक्त के रिक्त पद पर लोकायुक्त की नियुक्ति करते हुए उक्त लंबित मामलों का निष्पादन कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?