क्या मंत्री, कृषि विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-क्या यह बात सही है कि राज्य के सभी प्रखंडों में कोल्ड स्टोरेज खोलने की योजना कार्यान्वित रहने के बावजूद मधेपुरा जिला के किसी भी प्रखंड में कोल्ड स्टोरेज का निर्माण नहीं कराया गया है, जिससे किसानों को अपने उत्पाद खासकर फलों एवं सब्जियों के रख-रखाव में काफी कठिनाई होती है, यदि हाँ, तो क्या सरकार मधेपुरा जिला के सभी प्रखंडों में कोल्ड स्टोरेज का निर्माण कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?