क्या मंत्री, खेल विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-(1) क्या यह बात सही है कि युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास को बढ़ावा देने तथा खेल-कूद को प्रोत्साहन देने के उद्देश्य से सरकार द्वारा प्रत्येक प्रखंड में स्टेडियम निर्माण कराने की नीति है;(2) क्या यह बात सही है कि मधेपुरा जिला के घैलाढ़ प्रखंड में स्टेडियम का निर्माण नहीं होने सेे खिलाड़ियों को काफी कठिनाई होती है;(3) यदि उपयुक्त खंडों के उत्तर स्वीकृतात्मक है, तो सरकार उक्त प्रखंड में स्टेडियम का निर्माण कब तक कराने का विचार रखती हैं, नहीं, तो क्यों?