क्या मंत्री, उच्च शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि राज्य के प्रत्येक प्रखंड में डिग्री महाविद्यालय खोलने की सरकार की योजना है;2. क्या यह बात सही है कि मधेपुरा जिला के घैलाढ़ प्रखंड एवं गम्हरिया प्रखंड में सरकारी डिग्री कॉलेज नहीं है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो क्या सरकार प्रश्नगत प्रखंड में डिग्री महाविद्यालय खोलने का विचार रखती है, हाँ, तो कब तक?