क्या मंत्री, शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेगें किः-1.क्या यह बात सही है कि बिहार परियोजना परिषद् के अन्तर्गत कार्यरत दिव्यांग बच्चों को पढ़ाने हेतु विशेष शिक्षा में डी०एल०एड०/ बी०एड० में प्रशिक्षित एवं भारतीय पुनर्वास परिषद, नई दिल्ली में पंजीकृत अभ्यर्थियों को विशेष शिक्षकों में नियुक्ति 19 वर्ष पूर्व संविदा पर किया गया है;2. क्या यह बात सही है कि निदेशक, बिहार शिक्षा परियोजना परिषद, पटना के पत्रांक IE48 दिनांक-04.01.2022 पत्रांक-IE 7294, दिनांक-25.11.2022 एवं पत्रांक 2631, दिनांक-03.05.2023 के आलोक में विशेष शिक्षकों को समायोजन हेतु सहमती दी गई लेकिन अब तक समायोजन नहीं किया गया है;3.यदि उर्पयुक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है, तो सरकार विशेष शिक्षकों का समायोजन कबतक कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों ?