क्या मंत्री, उच्च शिक्षा विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि कटिहार जिले के फलका प्रखंड में आज तक कोई राजकीय अथवा अंगीभूत डिग्री महाविद्यालय संचालित नहीं है; जबकि उच्च शिक्षा विभाग द्वारा उपलब्ध कराई गई प्रखंडवार सूची में फलका प्रखंड में केवल संस्कृत महाविद्यालय का उल्लेख है तथा डिग्री महाविद्यालय की सूची में फलका प्रखंड का नाम शामिल नहीं है। साथ ही, उक्त संस्कृत महाविद्यालय में संस्कृत विषय के अलावे, अन्य विषयों की पढ़ाई उपलब्ध नहीं है तथा उसका अपना भवन भी नहीं है;2.क्या यह बात सही है कि उक्त महाविद्यालय सरकार से विधिवत मान्यता प्राप्त नहीं है, ऐसे में फलका प्रखंड के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा हेतु अन्य प्रखंडों अथवा जिलों पर निर्भर रहना पड़ता है;3. यदि उपर्युक्त खण्डों के उत्तर स्वीकारात्मक है तो सरकार फलका प्रखंड में डिग्री महाविद्यालय की स्थापना करने का विचार रखती है, हाँ तो कब-तक, नहीं तो क्यों ?