क्या मंत्री, जल संसाधन विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि कटिहार जिला अंतर्गत कोढ़ा प्रखंड की उत्तरी सिमरिया पंचायत में कोलासी पुल के निकट कारी कोसी नदी के समीप स्थित आदिवासी टोला एवं मनन टोला में विगत तीन वर्षों से लगातार हो रहे कटाव के कारण लगभग 50 प्रतिशत आबादी विस्थापित हो चुकी है, यदि हाँ, तो सरकार उक्तस्थल पर कटावरोधक कार्य कराने एवं कटाव से विस्थापित आदिवासी परिवारों के पुनर्वास एवं सरकारी सहायता कब तक उपलब्ध कराने का विचार रखती है, नहीं तो क्यों?