क्या मंत्री, समाज कल्याण विभाग, बिहार यह बतलाने कि कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह बात सही है कि कटिहार जिलान्तर्गत कोढ़ा प्रखण्ड में लगभग 300 आँगनबाड़ी केन्द्र है;2. क्या यह बात सही है कि सरकार के द्वारा पोशाक राशि बंद कर दिये जाने से उक्त सभी आँगनबाड़ी केन्द्र के बच्चों को पोशाक राशि लगभग चार वर्षों से नहीं दी जा रही है;3. यदि उपर्युक्त खंडों के उतर स्वीकारात्मक है तो सरकार उक्त सभी आँगनबाड़ी केंद्रों में बच्चों को दी जाने वाली पोशाक राशि कब तक देने का विचार रखती है, नहीं, तो क्यों?