क्या मंत्री, पंचायती राज विभाग, यह बतलाने की कृपा करेंगे कि:-1. क्या यह सही है कि विभागीय पत्रांक 12013 दिनांक 16.12.2024 द्वारा जिला परिषद, पटना के तत्कालीन अध्यक्ष को प्रमंडलीय आयुक्त-सह-लोक प्रहरी के अनुशंसा के आलोक में बिहार पंचायत राज अधिनियम, 2006 की धारा 70 (5) के अंतर्गत पदच्युत करने के स्पष्ट आदेश का अब तक पालन नहीं किया गया है; यदि हाँ, तो इसका क्या औचित्य है?